बुधवार, 21 अगस्त 2013

ग्राम विकास अधिकारी के 2699 पद


तैयार रहें भरे जायेंगे ग्राम विकास अधिकारी के 2699 पद।

प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए संचालित योजनाओं का लाभ प्राथमिकता स्तर तक पहुंचाने के लिए ग्राम विकास अधिकारियों के खाली 2699 पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। 
ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह 'गोप' ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट साइंस और एग्रीकल्चर के साथ डोएक सोसाइटी की तरफ से जारी सीसीसी सर्टीफिकेट है। सीसीसी से ऊंचे लेवल की योग्यता रखने वाले लोग भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह आवेदन विज्ञापन प्रकाशित होने के तीन महीने के भीतर किया जा सकेगा। गोप के मुताबिक प्रत्येक एलिजबल व्यक्ति केवल एक ही जिले से आवेदन कर सकेगा। विज्ञापन प्रकाशित होने के दो महीने बाद से ऑनलाइन आवेदन भी किए जा सकेंगे। चयन व नियुक्ति की प्रक्रिया को स्वच्छ एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदनों के मुताबिक ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। लिस्ट प्रकाशित होने के बाद लोग उसपर एक सप्ताह तक आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। जिला स्तर पर गठित समिति के इंटरव्यू के बाद चयनित कैंडीडेट्स की सूची वेबसाइट पर अपलोड होगी। इस प्रक्रिया की शुरुआत के लिए ग्राम्य विकास कमिश्नर को निर्देश भेज दिए गए हैं।

सौः नवभारत टाईम्स

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें